बलौदा बाजार

शासकीय प्राथमिक शाला को 3 पंखे दान
07-Jul-2026 4:35 PM
शासकीय प्राथमिक शाला को 3 पंखे दान

भाटापारा, 7 जुलाई। शासकीय प्राथमिक शाला लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, भाटापारा को विद्यार्थियों के हित में समाज से निरंतर सहयोग प्राप्त हो रहा है। इसी क्रम में विद्यालय में अध्ययनरत छात्र रियाज जांगड़े एवं शिवानी जांगड़े के पिता भोलाराम जांगड़े ने विद्यालय को तीन सीलिंग पंखे दान स्वरूप प्रदान किए।

इसके पूर्व आईडीबीआई बैंक द्वारा भी विद्यालय को दो पंखे एवं एक ग्रीन बोर्ड उपलब्ध कराया गया था। इन उपयोगी संसाधनों से विद्यालय के विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुविधाजनक शिक्षण वातावरण प्राप्त होगा।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक शत्रुहन कुमार डहरिया, राजकुमारी साहू, शिक्षकगण प्रमोद कुमार वर्मा, बंशी लाल चौहान, सविता सोनकर, शत्रुघन कुर्रे, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष संतोषी कटारे तथा समस्त शाला परिवार ने भोलाराम जांगड़े एवं आईडीबीआई बैंक के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनके इस प्रेरणादायी सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।


अन्य पोस्ट