बलौदा बाजार

नकटी में मकानों को तोडऩे का विरोध, सीएम का पुतला फंूका
04-Jul-2026 6:39 PM
नकटी में मकानों को तोडऩे का विरोध, सीएम का पुतला फंूका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाज़ार, 4 जुलाई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ग्राम नकटी के 85 परिवारों के मकानों को वर्षाकाल के दौरान तोडक़र उन्हें बेघर किए जाने के विरोध में तथा प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गार्डन चौक, बलौदाबाज़ार में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।

कांग्रेस पार्टी ने राज्य सरकार की इस कार्रवाई को अमानवीय और जनविरोधी बताते हुए कहा कि इससे दर्जनों परिवारों के सर से छत छिन गई है और वे भारी संकट एवं असुरक्षा का सामना कर रहे हैं। पार्टी ने कहा कि प्रभावित ग्रामीणों के साथ कांग्रेस पूरी मजबूती से खड़ी है और जब तक पीडि़त परिवारों को उचित पुनर्वास, मुआवजा और न्याय नहीं मिल जाता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।

कांग्रेस पार्टी ने राज्य सरकार से मांग की है कि ग्राम नकटी के सभी प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत प्रदान की जाए, उनके पुनर्वास की समुचित व्यवस्था की जाए तथा दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा घृतलहरे के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, जिला महामंत्री लखेश साहू, सिद्धांत मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष बलौदाबाजार शहर प्रवीण सेन, बलौदाबाजार ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष दीपक साहू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुर्रे, शहर महामंत्री नीरज बांधे, पार्षद सुरेश घृतलहरे, रवींद्र नामदेव, जनपद सदस्य राज साहू, हितेश बंजारे, गणेश शंकर साहू, सुखदेव साहू, शरद शुक्ला, देवेंद्र वैष्णव, संजय सोनी, दिगम्बर साहू, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल, तिलक कन्नौजे, दीनदयाल साहू, अरुण कन्नौजे, अब्दुल रफ़ी खान, मनोज यादव, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा, शैलेंद्र ध्रुव व समस्त नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट