बलौदा बाजार

श्री सीमेंट संयंत्र के आवासीय परिसर में 4 दिनी योग शिविर
24-Jun-2026 4:07 PM
श्री सीमेंट संयंत्र के आवासीय परिसर में 4 दिनी योग शिविर

बलौदाबाजार, 24 जून। भरुवाडीह स्थित श्री रायपुर सीमेंट प्लांट (इकाई श्री सीमेंट लिमिटेड) के आवासीय परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 4 दिवसीय योग शिविर का भव्य आयोजन किया गया। संस्थान के कर्मचारियों, महिलाओं व बच्चों ने बढ़-चढक़र भाग लिया।

कार्यक्रम में बलौदाबाजार से आये योग गुरु हेमंत टिकरिया व राजेश्वरी बघेल द्वारा विभिन्न योग क्रियाओं व आसनों के माध्यम से सभी को योग के महत्व व अपने जीवन में योग करने का संकल्प दिलाया। चार दिवसीय योग शिविर के समापन समारोह को योग के माध्यम से शरीर की हर कोशिका को स्वस्थ और बेहतर बनाने की दिशा में योगाभ्यास किया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संयंत्र के इकाई प्रमुख हुकम चंद गुप्ता ने प्लांट के सभी कर्मचारियों एवं कालोनीवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बताते हुए जीवन के लिए ज्यादा लाभकारी एवं दैनिक अभ्यास के लिए प्रेरित किया।

 इस अवसर पर प्लांट के वरिष्ठ अधिकारियों में अशोक कुमार, देवेंद्र सिंह, डॉ. संतोष कुमार, मनोज बागोरिया, शैलेन्द्र चतुर्वेदी, अभिषेक चौहान, प्रमोद सुवालका, मानवेंद्र सिंह, एस. राजू, नीरज परगनिया, मुकेश देवांगन इत्यादि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट