बलौदा बाजार

जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में सामूहिक योगाभ्यास
24-Jun-2026 4:07 PM
जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में सामूहिक योगाभ्यास

बलौदाबाजार, 24 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर, बलौदाबाजार में अब्दुल जाहिद कुरैशी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलौदाबाजार के मार्गदर्शन में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में राजभान सिंह, न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय बलौदाबाजार सहित न्यायालय के न्यायाधीशगण राकेश वर्मा , प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, ग्रिजेश प्रताप सिंह, विशेष जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) गिरीश पाल सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बलौदाबाजार, आलोक पांडेय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलौदाबाजार, द्विजेंद्र नाथ ठाकुर न्यायिक मजिस्ट्रेट, काम्या अय्यर न्यायिक मजिस्ट्रेट, कु. सारिका नंदे न्यायिक मजिस्ट्रेट की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 इसके साथ ही न्यायालय के अधिकारी-कर्मचारीगण, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यगण तथा अन्य उपस्थितजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

योगाभ्यास का संचालन योग प्रशिक्षक अधिवक्ता गणेश बाघमार एवं अधिवक्ता दीपक कुमार पटेल द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थितजनों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया तथा नियमित योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के संबंध में जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि तनावमुक्त एवं संतुलित जीवन जीने में भी सहायक है।

इस अवसर पर राजभान सिंह ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति की कार्यक्षमता, एकाग्रता एवं मानसिक संतुलन में वृद्धि होती है। उन्होंने सभी से योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

अंत में आलोक पांडेय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलौदाबाजार ने उपस्थित सभी न्यायाधीशगण, अधिवक्ता एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सहयोग प्रदान करने वाले सभी व्यक्तियों की सराहना की गई।


अन्य पोस्ट