बलौदा बाजार
स्वच्छता चौपाल, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर चर्चा
22-Jun-2026 8:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 22 जून। स्वच्छता चौपाल का आयोजन जिले में सोमवार से शुरू हुआ। प्रत्येक जनपद पंचायत में प्रतिदिन 5 ग्राम पंचायत में स्वच्छता चौपाल का कार्यक्रम किया जाएगा।
स्वच्छता चौपाल में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 पर विशेष चर्चा ग्रामीणों से की जा रही है। इसमें चार प्रकार के कचरे को घर स्तर पर ही अलग-अलग करना, सेग्रीगेशन शेड में ले जाकर अलग हुए कचरे को अलग-अलग ही पैक कर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट तक पहुंचाना, रिसाइकलर या कबाड़ी वाले को बेचना, किसी भी प्रकार के पॉलिथीन को जलने पर मना करना, लोगों को समझाइश देना शामिल है। इसके साथ ही यूजर चार्ज लिए जाने पर भी चर्चा की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे