बलौदा बाजार

अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने पप्पू अली
18-Jun-2026 3:44 PM
अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने पप्पू अली

भाटापारा, 18 जून। अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैतान सिंह सोलंकी ने सिमगा निवासी पप्पू हासम अली प्रदेश अध्यक्ष को संगठन की बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की है।

उक्त नियुक्ति के साथ ही अली को 7 राज्यों जिनमें उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, मध्यप्रदेश, ओडिशा, बंगाल एवं छत्तीसगढ़ का प्रभारी भी बनाया गया है। पप्पू अली की नियुक्ति पर बसंत आडिल,हिरेंद्र कोसले, करण भाटिया, ललित देवांगन, कमलेश साहू, विजय गुप्ता, महेश रजक, कृष्णा कुंजाम, आगेश जांगड़े, हितेश साहू, इकराम बेग, तिलक लहरे, जिनेंद्र भारती, ढेलू साहू आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है।


अन्य पोस्ट