बलौदा बाजार

बम्लेश्वरी गैस एजेंसी की जांच, अनियमितता पर प्रकरण दर्ज
17-Jun-2026 8:19 PM
 बम्लेश्वरी गैस एजेंसी की जांच, अनियमितता पर प्रकरण दर्ज

बलौदाबाजार, 17 जून। संयुक्त जांच दल ने बम्लेश्वरी गैस एजेंसी में अनियमितता तथा उपभोक्ताओं से उचित व्यवहार नहीं किये जाने की शिकायत के संबंध में मंगलवार को जांच की। शिकायत सही मिलने पर अनियमितता का प्रकरण दर्ज किया गया।

मिली जानकारी अनुसार जांच में उक्त गैस एजेंसी में अनियमिता मिली। जांच दिनाँक को ऑनलाइन दर्ज मात्रा के विरुद्ध 346 भरा सिलेंडर कम और 296 खाली सिलेंडर अधिक पाया गया। जिस पर गैस एजेंसी संचालक के विरुद्ध द्रवित पेट्रोलियम गैस(प्रदाय व वितरण)विनियमन 2000 के सुसंगत कंडिकाओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है और सबंधित गैस एजेंसी के ऑयल कम्पनी आईओसीएल कार्यालय को कार्यवाही हेतु सूचित किया गया है। संयुक्त जांच दल में ऑयल कम्पनी के सेल्स ऑफिसर, तहसीलदार व खाद्य निरीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से जांच की गई।


अन्य पोस्ट