बलौदा बाजार
बलौदाबाजार, 11 जून। बलौदाबाजार नगर के समीप निवासरत सांवरा डेरा ग्राम कुकुरदी के महिलाओं ने नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन से सामान्य मुलाकात करते हुए होने वाली व्यवहारिक परेशानियों को लेकर चर्चा की गई।
कहा कि राशन एवं शासन की सुविधा प्रारंभ से ही नगर बलौदाबाजार से प्राप्त होते रही है, राशन कार्ड, आधार कार्ड,व जन्म मृत्यु संबंधी प्रमाण पत्र नगर बलौदाबाजार का बना हुआ है, इसी के अनुरूप शासन स्तर पर मिलने वाली योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ भी बलौदाबाजार से ही मिलना चाहिए।
नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने उक्त मांग पर विचार किए जाने एवं शासन नियमों के अधीन कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया गया। इस चर्चा एवं मुलाकात के दौरान नगर पालिका के उपाध्यक्ष जितेंद्र महले , सभापति हरजीत सिंह सलूजा, कन्हैया सेन, पार्षद अमितेष नेताम, पार्षद प्रतिनिधि शशि भूषण शुक्ला, सहित अन्य नागरिकगण व सांवरा डेरा की महिलाएं उपस्थित थीं।


