बलौदा बाजार

पुलिस-ग्रामीण के बीच बहस, वीडियो फैला
09-Jun-2026 7:13 PM
पुलिस-ग्रामीण के बीच बहस, वीडियो फैला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 9 जून। बलौदाबाजार में पुलिस के व्यवहार को लेकर एक और विवाद सामने आया है। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी ग्रामीण को खुलेआम धमकाते हुए नजर आ रहा है।

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो किसी ग्रामीण इलाके का है, जहां किसी बात को लेकर पुलिस और ग्रामीण के बीच बहस हो गई। इसी दौरान इसका वीडियो कैमरे में कैद हो गया। फिलहाल, पुलिस विभाग की ओर से इस वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बलौदा बाजार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने इस वीडियो की सत्यता एवं जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।


अन्य पोस्ट