बलौदा बाजार

भालुकोना में सुशासन तिहार, जिपं अध्यक्ष हुईं शामिल
08-Jun-2026 6:50 PM
 भालुकोना में सुशासन तिहार, जिपं अध्यक्ष हुईं शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 8 जून। जनपद पंचायत बलौदाबाजार के अंतर्गत ग्राम पंचायत भालुकोना में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल ने कहा कि

सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों की शिकायतें, समस्याएं और मांगें सुनी गईं, जिसके बाद संबंधित विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

 शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को निर्धारित प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई और उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट