बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 31 मई। बलौदाबाजार शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सेन ने बलौदाबाजार में बस स्टैंड के पास वर्षों से कपड़ा व्यवसाय कर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले छोटे व्यापारियों को हटाए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर से मुलाकात कर उन्हें पुनस्र्थापित करने की मांग की।
शहर अध्यक्ष प्रवीण सेन ने कहा कि ये छोटे कपड़ा व्यवसायी लंबे समय से अपना व्यवसाय संचालित कर अपने परिवार की आजीविका चला रहे हैं। अचानक हटाए जाने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए इन व्यवसायियों के लिए उचित वैकल्पिक व्यवस्था एवं पुनस्र्थापन करने का निवेदन किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब, मजदूर एवं छोटे व्यापारियों के हितों की आवाज उठाती रही है और आगे भी उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी। इस दौरान मुख्य रूप से शहर कोषाध्यक्ष गेवेंद्र साहू, अजय भारती, एवं समस्त फुटपाथ कपड़ा व्यापारी संघ के कमलेश सोनवानी, सुदीप साहू, खेलन साहू, बंटी सोनवानी, मनीष पाटकर, गोविंद प्रसाद साहू, मनोज कुर्रे, जगराम साहू, हरीश चंद साहू, जगन्नाथ साहू, शंकर साहू, कुलदीप गायकवाड, जितेन गायकवाड सहित फुटपाथ कपड़ा व्यापारी उपस्थित थे कांग्रेसजनों ने भी प्रशासन से मांग की कि प्रभावित व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कर उन्हें राहत प्रदान की जाए।


