बलौदा बाजार
बलौदाबाजार, 29 मई। नगर पालिका परिषद क्षेतान्तर्गत लोगों में स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 एवं स्वच्छता महा अभियान के संदेश प्रसारित किए जाने नगर के प्रमुख चौक- चौराहों में नगरपालिका के द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
आयोजन के प्रति नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन व पार्षदों ने नगरवासियों को शासन के द्वारा दिये गए दिशा निर्देशों के अनुरूप स्वच्छता अपनाने की अपील की गई है।
आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को गीला - सूखा कचरा को अलग अलग रखने , सेनेटरी एवं घरेलू हानिकारक (4 बिन) कचरा अलग-अलग रखने, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाने व कचरा न जलाने सहित पालीथीन की जगह कपड़े व जूट का थैला उपयोग करने, स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को संदेश दिया गया कि स्वच्छ शहर ही स्वस्थ मानव जीवन की पहचान है, तथा शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाये रखने हेतु अपील की गई।


