बलौदा बाजार

गहवई कुर्मी क्षत्रिय समाज का शपथ ग्रहण
29-May-2026 3:05 PM
गहवई कुर्मी क्षत्रिय समाज का शपथ ग्रहण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 29 मई। छत्तीसगढ़ गहवई कुर्मी क्षत्रिय समाज के तत्वावधान में भाटापारा में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान तथा नवनिर्वाचित राजप्रधानों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज हित में कार्य करने की शपथ ली।

समारोह के दौरान कोसमंदा परिक्षेत्र के नवनिर्वाचित राजप्रधान मोहनलाल वर्मा ने संगठन की मजबूती और सुचारू संचालन के लिए नई कार्यकारिणी घोषित की। समाज के अनुभवी और सक्रिय लोगों को शामिल करते हुए निम्नलिखित जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।  उत्तरा वर्मा सलाहकार, पुरन वर्मा राजमंत्री, ईश्वर कोषाध्यक्ष, मुलचंद सचिव, श्रवण सहसचिव, कन्हैया मिडिया प्रभारी, हेमंत कुमार सदस्य, गोरख सदस्य, श्यामलाल सदस्य, लोकराम सदस्य, कुलदीप सदस्य, श्यामलाल सदस्य, रेखा महिला सदस्य, सविता महिला सदस्य, विक्रम सदस्य, अश्वनी सदस्य, तरुण सदस्य को शामिल किया गया है,

कोसमंदा परिक्षेत्र राजप्रधान मोहनलाल वर्मा ने समाज के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताओं को साझा की। उन्होंने कहा कि संगठन युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों को एक साथ लेकर नई दिशा में आगे बढ़ेगा। समाज में शिक्षा का प्रसार करने, सामाजिक समरसता व पारिवारिक एकजुटता को सुदृढ़ करने तथा संस्कारों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र को सामाजिक बुराइयों से बचाने के लिए नशामुक्त योजना लागू करने का संकल्प भी व्यक्त किया। इस अवसर पर समाज के केंद्रीय अध्यक्ष देवचरण, उपाध्यक्ष पुनीत, केंद्रीय सचिव दिनेश सहित सुरेश, खुमान, रामनारायण, मुकेश, मनोज, उमेन्द्र, रामभरोस, डॉ. शिल्पा वर्मा (शिवपुरी हॉस्पिटल), गयाराम, पवन, हिमांशु, मालिक राम, तिरिथ, तोषण, राजकुमार, नरेश, कलेशर, भागवत, प्रेमलाल और कमलेश सहित छत्तीसगढ़ गहवई कूर्मी क्षत्रिय समाज के गणमान्य नागरिक और स्वजातीय बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी समाज के नवनियुक्त मीडिया प्रभारी कन्हैया द्वारा साझा की गई है।


अन्य पोस्ट