बलौदा बाजार

पं. नेहरू ने देश की प्रगति, आत्मनिर्भरता को नई दिशा दी - इन्द्र साव
29-May-2026 3:01 PM
पं. नेहरू ने देश की प्रगति, आत्मनिर्भरता को नई दिशा दी - इन्द्र साव

भाटापारा, 29 मई। कांग्रेस भवन में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। विधायक इन्द्र साव ने कहा -नेहरू जी ने अपना पूरा जीवन देश के स्वतंत्रता, एकता और विकास के लिए  समर्पित कर दिया। उन्होंने स्वतंत्र  भारत को  लोकतंत्र, विज्ञान, शिक्षा और औद्योगिक विकास की मजबूत दिशा प्रदान की। पं. नेहरू  के नेतृत्व में देश प्रगति और आत्मनिर्भरता की नई  राह पर कदम बढ़ाया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा ने कहा -स्वतंत्र भारत के नवनिर्माण के लिए अगर किसी को श्रेय देना चाहिए तो वे नेहरूजी को देना चाहिए। उनकी ही दूरदर्शिता और व्यापक विचार के चलते देश आज इतना आगे बढ़ सका।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ईश्वर सिंह ठाकुर,सतीश अग्रवाल गणेश सिंह ध्रुव आलोक मिश्रा राजकुमार शर्मा,रोशन हबलानी, चंद्रशेखर चक्रधारी, नरेंद्र यदु धनंजय तिवारी,नानू सोनी,ठाकुरराम साहू, वैभव केशरवानी,शैलेन्द्र अहिरवार, विक्की ठाकुर,नवीन बख्श, सचिंद्र शर्मा,शेष नारायण यदु,ओमप्रकाश यदु, विवेक यदु नरेश गोयल,विक्रम लिलवानी, धनंजय कुर्रे संजय टंडन,विजय महिलांगे,कीरत वर्मा,रामरतन डांडेकर कुंजू साहू, महेंद्र साहू,गिरिराज चावड़ा सहित सभी कांग्रेस जन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट