बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 28 मई। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के शिल्पकार पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मानपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर नेहरू चौक एवं जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के राष्ट्र निर्माण, लोकतांत्रिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच एवं आधुनिक भारत की नींव रखने में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि नेहरू जी ने देश को एक मजबूत लोकतंत्र, शिक्षा, उद्योग एवं विकास की नई दिशा प्रदान की, जिसका लाभ आज भी देश को मिल रहा है। इस अवसर पर समस्त कांग्रेसजनों ने उनके आदर्शों पर चलने एवं देश की एकता, अखंडता एवं संविधान की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे, कृषक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश यदु, जिला कोषाअध्यक्ष हेमचंद केसरवानी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सेन, ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक साहू, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल, महामंत्री लखेश साहू, जितेंद्र नवरत्न,भेनू प्रसाद साहू, छल्ला साहू, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष संतोष तिवारी,शहर महामंत्री मोहन साहू, अजय भारती,ग्रामीण महामंत्री भावेश वर्मा, सुखदेव साहू, पवन दास, खिलावन जायसवाल, मानिकपुरी, सुखदेव साहू, पुरुषोत्तम यादव, जतिराम साहू, सुरेंद्र यादव, अरुण कनोजे, पार्षद शेखर गुप्ता,राजकुमार साहू सहित समस्त कांग्रेसजन उपस्थित थे।


