बलौदा बाजार
भाटापारा, 27 मई। छत्तीसगढ़ गहवई कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर राज कोसमंदा परिक्षेत्र में राज कार्यकारिणी संगठन के ब्लॉक मीडिया प्रभारी के पद पर कन्हैया वर्मा को नियुक्ति किया गया है। कन्हैया वर्मा की नियुक्ति राज संगठन निर्वाचित राज प्रधान मोहनलाल वर्मा एवं समस्त समाजिक जनों की अनुशंसा से राज संगठन की सहमति से की गई है। ग्राम प्रमुख राजकुमार, केन्द्रीय सचिव दिनेश, पवन, कलेशर, पीलाराम, दुखू, भागवत,देवीदयाल, गोरख, हेमंत, नंदकिशोर, कामता, कमलेश, रोहित, टेकराम, एवं समस्त समाजिक जनों द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई, साथ ही समाज को आगे बढ़ाने के लिए काम करने के लिए आशीर्वाद दिया गया। कन्हैया ने मीडिया प्रभारी बनाने पर राज प्रधान मोहनलाल वर्मा एवं समस्त समाजिक पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज को विश्वास दिलाया कि आगे चलकर समाज को एक नया दिशा और युवाओं को एकजुट कर संगठन को हमेशा मजबूत करने का काम करूंगा।


