बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 26 मई। झीरम नक्सल हमले के दिवंगत नेताओं और शहीद वीर जवानों को कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई।
विधायक इंद्र साव ने कहा कि 25 मई 2013 को झीरम घाटी में हमारे कांग्रेस के नेताओं की हत्या लोकतंत्र की आत्मा पर आघात था, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। श्री साव ने कहा -लोकतंत्र एवं जनसेवा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले दिवंगत नेताओं का त्याग और बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने सभी दिवंगत नेताओं एवं शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेसजनों से उनके आदर्शों का पालन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस जनों ने दिवंगत नेताओं और वीर शहीद सुरक्षाकर्मियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर मौन श्रद्धांजलि दी।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा ने कहा यह दिन छत्तीसगढ़ कांग्रेस परिवार के लिए अत्यंत दु:खद एवं भावुक स्मृति का दिवस है। कांग्रेस जन इसे शहादत दिवस के रूप में मना रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुशील शर्मा गणेश सिंह ध्रुव, आलोक मिश्रा राजकुमार शर्मा चंद्र शेखर चक्रधारी, धनंजय तिवारी ठाकुर राम साहू,मुकेश साहू संजय बघेल, शैलेन्द्र अहिरवार,सचिन्द शर्मा,नवीन बख्श, शेष नारायण यदु,ओमप्रकाश यदु,पुनीत मानिकपुरी, मनमोहन कुर्रे,शशांक बंजारे विजय महिलांगे रामरतन डांडेकर कुंजू साहू रवि कुमार यादव गिरिराज चावड़ा लाला जैन सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।


