बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 26 मई। अल्ट्राटेक रावन में बढ़ती हुई भीषण गर्मी एवं लू की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अल्ट्राटेक रावन ट्रक यार्ड में लॉजिस्टिक्स विभाग द्वारा ट्रक चालकों के लिए राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम लॉजिस्टिक्स विभाग के पीएलएच अमिया पात्रा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान ट्रक चालकों एवं परिचालकों को पानी की बोतल, नींबू एवं चीनी का वितरण किया गया, ताकि गर्मी के मौसम में उन्हें राहत मिल सके तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव हो सके। इस पहल का उद्देश्य ट्रक चालकों को गर्मी से सुरक्षित रखने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी रहा। सभी अधिकारियों ने ट्रक चालकों को पर्याप्त पानी पीने, धूप से बचाव करने तथा स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी।
इस अवसर पर लॉजिस्टिक्स विभाग से विकास राय चौधरी, श्री प्रकाश कुमार जेना, युगल किशोर शर्मा, अभिषेक बाजपेयी, विजय वर्मा, विक्रम वर्मा एवं रामकृष्ण उपस्थित रहे।


