बलौदा बाजार

पालिकाध्यक्ष ने किया डिज्नीलैंड का उद्घाटन
26-May-2026 3:26 PM
पालिकाध्यक्ष ने किया  डिज्नीलैंड  का उद्घाटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 26 मई। लोगों के मनोरंजन के साथ दुर्लभ वस्तुओं के विशाल संग्रह व विक्रय हेतु मिनी डिज्नीलैंड मीना बाजार का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन के द्वारा किया गया।

मीना बाजार प्रवेश पर सर्वप्रथम पूजन एवं फीता काट कर डिज्नीलैंड का शुभारम्भ किया गया। ततपश्चात अतिथियों ने मीना बाजार स्थल का भ्रमण कर लगाए गए झूले व मनोरंजक खेल के साथ साथ विभिन्न प्रकार के दुकानों का अवलोकन किया। छोटे बच्चों के लिए मनोरंजन झूले व परिवार के लिए विक्रय हेतु विभिन्न प्रकार की दुकान लगाए गए हैं, जहां लोगों की निरंतर भीड़ लगी रहती है।

उद्घाटन एवं पूजन के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री जैन ने अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अतिथियों सहित अन्य सभी का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया, सभी ने मीनाबाजार स्थल पर लगे झूले का आनंद उठाया व भ्रमण किया गया।

मीनाबाजार मिनी डिज्नीलैंड उद्घाटन के अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र माहले,पार्षद रोहित साहू, नगर पालिका के सभापति हरजीत सिंह सलूजा, जितेंद्र डड़सेना, मनोज कान्त पुरैना, कन्हैया सेन,सहित पार्षद गण रेखा पोषण पटेल, श्रद्धा मनीष वर्मा, लोकेश चेलक, सुरेश घृतलहरे, गौतम सिंह चौहान, चंद्रशेखर गुप्ता, डिगेश्वरी रविंद्र नामदेव, मंजू होरेलाल फेकर, शेख सलमान, ममता सुभाष राव पार्षद प्रतिनिधि व वरिष्ट भाजपा नेता शशि भूषण शुक्ला, सुभाष राव, रविन्द्र नामदेव, रवि फेकर, भाजपा नेता योगेश अग्रवाल, राहुल सोनी, सुनील पाण्डे,गुरुदत्त तिवारी सहित मीनाबाजार के संचालक व कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट