बलौदा बाजार
बलौदाबाजार, 25 मई। जिले में सुबह से चल रही तपती हवाओं ने दोपहर तक हालात और भयावह बना दिए। गर्मी का असर ऐसा रहा कि बाजारों और सडक़ों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग ने जिले में ग्रीष्म लहर और लू की स्थिति बनी रहने की चेतावनी दी हैं।
नौतपा शुरु
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो गई हैं। तब तक तापमान में वृद्धि का क्रम जारी सकता हैं। हालांकि नौतपा के दौरान आंदोलन गलत चमक और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी हवाओं के साथ विदर्भ क्षेत्र से चल रही लोग का असर भी बलौदा बाजार जिले पर पढ़ रहा हैं।
शुक्रवार सुबह 9 बजे ही तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया था, जिससे दिन की शुरुआत से ही भीषण गर्मी का एहसास होने लगा था। दोपहर तक पारा तेजी से चढक़र 44.5 डिग्री तक पहुंच गया। इस मई में पहली बार तापमान 44 डिग्री के पार गया हैं। गर्म हवाएं भी सामान्य दिनों की तुलना में अधिक तीखी और झुलसाने वाली रही। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एनपी थॉमस के अनुसार पश्चिम दिशा से लगातार गर्म हवा आ रही हैं, इसके कारण तापमान में लगातार वृद्धि हो रही हैं। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों में तापमान में एक से डेढ डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती हैं।
जिले में फिलहाल हीट वेव और ब्लू की स्थिति बनी रहने की संभावना हैं। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में भी 29 डिग्री दर्ज किया गया जिससे रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल पाईं।
दिन में तेज धूप और लोग लोगों को परेशान कर रही है, वही शाम होते ही उमस में मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। खाड़ी क्षेत्र से आ रही नमी वाली हवा के कारण आसमान में बादल छा रहे हैं। बादलों की मौजूदगी से उमस बढ़ रही है और वातावरण भारी महसूस हो रही हो रहा हैं। हालात ऐसे हैं कि एसी और कूलर भी लोगों को पूरी तरह राहत नहीं दे पा रहे हैं। भीषण भारी का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा हैं। बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की संख्या कम हो रही हैं।
सब्जी की आवक पर असर
गर्मी का असर सब्जियों की आवक पर भी पड़ा हैं। स्थानीय बाडियो से आने वाली सब्जियों की मात्रा लगातार घट रही हैं। इसके कारण दाम तेजी से बढ़ रहे हैं।
पशुओं का भी रखे ध्यान
पशुपालन विभाग ने जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए पशुपालकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि तापमान और गर्म हवाओं के कारण पशु तनावग्रस्त या बीमार हो सकते हैं। ऐसे में पशुओं की देखभाल में लापरवाही उनकी सेहत पर भारी पड़ सकती हैं। विभाग में पशुपालकों से अपील की है कि पशुओं को दिन के समय तेज धूप में खुला न छोड़े और छायादार स्थान पर रखने की व्यवस्था करें। पशुओं को प्राप्त मात्रा में स्वच्छ और ठंडा पानी उपलब्ध कराएं चारे में हरा चारा और पोषक तत्व शामिल करने की सलाह दी हैं ताकि शरीर में पानी और ऊर्जा की कमी ना हो।


