बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 24 मई। अल्ट्राटेक रावन माइंस टीम द्वारा बैटरी सुरक्षा एवं सुरक्षित संचालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘बैटरी हैंडलिंग अवेयरनेस प्रोग्राम’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन दिनेश दत्ता (एसएच, गुमा माइंस) एवं उनकी टीम द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन अमिया पात्रा (पीएलएच) लॉजिस्टिक्स के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को बैटरी से संबंधित संभावित जोखिमों एवं उनके सुरक्षित प्रबंधन के बारे में जागरूक किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर लॉजिस्टिक्स विभाग से विकास राय चौधरी, प्रकाश कुमार जेना, युगल किशोर शर्मा, अभिषेक बाजपेयी, अगणित ठाकुर, परमेश्वर साहू, विजय वर्मा, भारत भूषण साहू एवं कृष्णा साहू उपस्थित रहे।