बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 22 मई। नगर पालिका परिषद द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन 2026 के क्रियान्वयन हेतु बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने स्पष्ट किया कि शहर की स्वच्छता में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। कचरे को अलग-अलग करके रखना और उसे निर्धारित स्थल या कचरा संग्रहण वाहन में ही देना अनिवार्य है। नगर पालिका क्षेत्र में खुले में कचरा फेंकना पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने, गलत रिपोर्ट प्रस्तुत करने या कचरा प्रबंधन संबंधी भ्रामक जानकारी देने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा।
उप अभियंता रितेश स्थापक ने कचरे के विभिन्न प्रकारों (प्राइवेट सेनेटरी, वेट वेस्ट, स्पेशल केयर वेस्ट) की जानकारी दी। साथ ही, अधिक कचरा उत्पन्न करने वाले संस्थानों को अपने कचरे का प्रसंस्करण शासन के निर्देशों के अनुरूप स्वयं करने के निर्देश दिए गए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशीष तिवारी ने शासन द्वारा जारी निर्देशों के अक्षरश: पालन पर जोर दिया।
बैठक में नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र महले, सभापति हरजीत सिंह सलूजा, जितेंद्र डड़सेना, मनोज कान्त पुरैना, कन्हैया सेन, प्रिया शशि भूषण शुक्ला, , पार्षदगण अंजनी गोविंद पात्रे, अमितेष नेताम, रेखा पोषण पटेल, श्रद्धा मनीष वर्मा, रोहित साहू, लोकेश चेलक, सुरेश घृतलहरे, गौतम सिंह चौहान, चंद्रशेखर गुप्ता, डिगेश्वरी रविंद्र नामदेव, मंजू होरेलाल फेकर, शेख सलमान, ममता सुभाष राव और नगर पालिका के राजस्व व लेखा शाखा के अधिकारी-कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


