बलौदा बाजार

राजीव गांधी को किया याद राजीव गांधी को किया याद
22-May-2026 4:00 PM
राजीव गांधी को किया याद राजीव गांधी को किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 22 मई। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दिन को कांग्रेसजनों ने आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय एवं गार्डन चौक में आयोजित किया गया। उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गार्डन चौक स्थित स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके देश के प्रति योगदान को याद किया।

इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष परमेश्वर यदु, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष दीपक साहू, कालिंदी वर्मा, महामंत्री जीतेन्द्र नवरत्न, लखेश साहू, नीरज बांधे, मोहनलाल साहू, जतिराम साहू, पवनदास मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में मंडल अध्यक्ष, पार्षद और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट