बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 20 मई। स्थानीय राजपूत क्षत्रिय महासभा द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 487वीं जयंती, प्रतिभा सम्मान एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाटापारा विधायक इंद्र साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद एवं साहित्यकार बलदेव सिंह भारती ने की। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अजय ठाकुर और युवा नेता विक्की ठाकुर भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विधायक इंद्र साव ने महाराणा प्रताप के त्याग, बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने युवा पीढ़ी को महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।
राजपूत क्षत्रिय समाज की मांग पर, विधायक इंद्र साव ने दो महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं-1. समाज भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये। 2. नगर प्रवेश स्थल पर महाराणा प्रताप की आदमकद मूर्ति स्थापना के लिए 10 लाख रुपये।
समारोह के उपरांत महाराणा प्रताप की एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के सभी आयु वर्ग के लोगों ने भाग लिया। बच्चों ने शोभायात्रा के दौरान विभिन्न करतबों का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष संतोष सिंह ठाकुर, सचिव राजेश सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष संतोष सिंह ठाकुर सहित मनोज सिंह, रामानुज सिंह, शीतल सिंह, जगदीश भारती, अजय सिंह, लोचन सिंह, राघवेंद्र सिंह, तोरण सिंह, दामोदर सिंह, उमेश सिंह, डोमार सिंह, कमल ठाकुर, भगवती सिंह, अशोक सिंह, आजाद सिंह, कुलदीप सिंह, बसंती ठाकुर, सुष्मा ठाकुर, आयुष सिंह, लक्की सिंह, नेहा बैस, ममता ठाकुर, मिथिला ठाकुर, पूजा सिंह, रानू सिंह, सुमन सिंह, महादेव सिंह, धर्मेंद्र ठाकुर, राजू ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, सागर सिंह, नीरज सिंह, केसर ठाकुर और मानसी ठाकुर सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


