बलौदा बाजार

सराफा कारोबारियों के समर्थन में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन
20-May-2026 4:17 PM
सराफा कारोबारियों के समर्थन  में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 20 मई। सोने-चांदी के व्यापार पर केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों और जटिल नियमों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने धरना-प्रदर्शन एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पार्टी ने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और खाद्य सामग्री की कीमतों पर भी केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की।

व्यापारियों और स्वर्णकारों ने बताया कि केंद्र की नीतियों के कारण छोटे दुकानदारों और कारीगरों की आजीविका प्रभावित हो रही है। कांग्रेस ने मांग की कि व्यापार को सरल बनाने के लिए प्रतिबंध हटाए जाएं और जनविरोधी फैसलों को वापस लिया जाए।

डीजल और खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमतों का सीधा असर परिवहन, कृषि और आम जनजीवन पर पडऩे की बात कही गई।

 कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन सौंपकर व्यापारी वर्ग और आम जनता की समस्याओं से अवगत कराया गया।

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे, कृषक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, परमेस्वर यदु, दिनेश यदु, हेमचंद केसरवानी, प्रवीण सेन, दीपक साहू, लखेश साहू, सुरेंद्र जायसवाल, अविनाश मिश्रा, संतोष साहू, दीनदयाल साहू, शाश्वत यादव, लक्ष्म चंद्र प्रकाश साहू, चीतेन्द्र वर्मा, भेनू तिलक कन्नौजे, प्रसाद साहू, मंजू प्रसाद साहू, आयुष भाटपहरी, नीरज बांधे, मोहन साहू, गणेश शंकर साहू, अभिषेक पटेल, नेता प्रतिपक्ष सलमान शेख, अर्जुन सेन, डिगेश्वरी और रविंद्र नामदेव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट