बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 20 मई। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को भीषण गर्मी का असर पूरे दिन बन रह रहा। जिले में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर के समय सकड़ों पर आवाज ही कम दिखाई दी और लोग घरों में रहने को मजबूर रहे। गर्म हवाओं और उमस के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थिति यह रही कि कूलर, पंखे और एसी भी लोगों को राहत नहीं दे पा रहे थे। लगातार बढ़ती गर्मी से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी दोपहर के समय सन्नाटा नजर आया। कई स्थानों पर लोग पेयजल और छांव की तलाश करते दिखाई दिए।
इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के लिए राहत भरी संभावना जताई हैं। विभाग के अनुसार जिले सहित प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश तेज हवाएं और आकाशी बिजली गिरने की अधिकांश हैं। बंगाल की खाड़ी और विदर्भ क्षेत्र में सक्रिय चक्रवाती सिस्टम का असर प्रदेश के मौसम पर दिखाई दे रहा हैं। इसके प्रभाव से तापमान में गिरावट आने और वातावरण में नमी बढऩे के असर हैं। मौसम में बदलाव होने से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती हैं।
खरीफ के लिए बारिश हो सकती है फायदेमंद
मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि यह बदलाव खरीफ सीजन की तैयारी कर रहे किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता हैं। बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी और कृषि कार्यों की तैयारी में मदद मिलेगी। हालांकि मौसम विभाग ने तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह भी दी गई हैं। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों से खराब मौसम के दौरान खेतों में कम पानी रखना खुले स्थान और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने तथा बिजली कडक़ने के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की हैं। वहीं प्रशासन ने भी लोगों से मौसम संबंधित चेतावनियों का पालन करने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी हैं।


