बलौदा बाजार

अल्ट्राटेक कुकुरदी सीमेंट संयंत्र का चिकित्सा शिविर
14-May-2026 3:22 PM
अल्ट्राटेक कुकुरदी सीमेंट संयंत्र का चिकित्सा शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 14 मई। अल्ट्राटेक कुकुरदी सीमेंट संयंत्र द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत ग्राम पंचायत सेम्हराडीह में विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को घर के पास गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था।

इकाई प्रमुख पवन कुलकर्णी के दिशा निर्देश तथा एचआर प्रमुख प्रतीक भटनागर के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं चिकित्सक दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिविर का शुभारंभ सेम्हराडीह सरपंच प्रमीला वर्मा, उपसरपंच देवनाथ साहू एवं पंचगण, पिपराही सरपंच प्रतिनिधि राकेश वर्मा तथा चिकित्सा टीम डॉ. साकेत मेहता (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. शुभम साव (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. विद्या(स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. श्रवण कुमार (चिकित्सा निदेशक), और देवेन्द्र सिंहा (श्री राम हॉस्पिटल प्रबंधन प्रमुख) एवं टीम की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर अल्ट्राटेक सीमेंट सयंत्र से डॉ. रोहित यादव, डॉ. धीरज भुआ, माईस से हेमंत वर्मा तथा सीएसआर प्रमुख राजेन्द्र कुशवाहा उपस्थित रहे।

सेम्हराडीह ग्राम से शिविर में 79 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं दवाओं का लाभ प्राप्त किया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर उनके स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएसआर टीम के दया वर्मा, परमेश्वर साहू, ग्राम की मितानिन बहनों तथा ग्रामीण जनता का विशेष सहयोग रहा।


अन्य पोस्ट