बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 9 मई। विगत दिनों छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिसदा में कक्षा दसवीं में 52 छात्र छात्राएं अध्यनरत थे, जिसमें प्रथम श्रेणी में 21 द्वितीय श्रेणी में 25 तृतीय श्रेणी में दो छात्र उत्तीर्ण हुए।
कक्षा दसवीं में रोशनी गीत लहरे ने 88.5 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान कुणाल सेन 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं जयंत टंडन 78.16 फीसदी अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे।
कक्षा 12वीं में 34 छात्र छात्राएं अध्यनरत थे, जिसमें प्रथम श्रेणी में 13 द्वितीय श्रेणी में 18 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए कक्षा 12वीं में तुलसी वर्मा द्वारा 80. 2 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम, रिया कुर्रे 77 फीसदी अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं धनराज खुटे 73.6 फीसदी अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे।
वाणिज्य की छात्रवृत्ति मारकंडे ने लेखक शास्त्र में 100 में 98 अंक प्राप्त कर विशिष्ट योग्यता अर्जित की है। सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को संस्था की प्रभारी प्राचार्य पार्वती वर्मा, परीक्षा प्रभारी दीपचंद बंजारे, एवं विद्यालय स्टाफ आर के नेगी, अनिल कुमार बंजारे, रामस्वरूप साहू, भारती उके, प्रार्थना महोबया, अर्चना वर्मा, भावेश सेन, नंद कुमार मल्होत्रा, संजय जोशी, प्रीति जलहरे ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उक्त जानकारी परीक्षा प्रभारी दीपचंद बंजारे द्वारा दी गई।