बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 6 मई। जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी हैं। मंगलवार को शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अचानक तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि तेज हवाओं के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हुई है और कई इलाकों में शाम 4.30 बजे से दूसरे दिन बुधवार को समय 10. 30 बजे तक बिजली नहीं आई थी। इससे बिजली विभाग के हर साल ग्रीष्म में होने वाले मेंटेनेंस की पोल खुल गई।
मंगलवार को सुबह मौसम पूरी तरह साफ और तेज धूप वाला था दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव आया और तेज हवा चलने लगी। जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली इसके बाद हल्की बारिश शुरू हुई जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों को राहत मिली पिछले तीन-चार दिनों से पढ़ रही भीषण गर्मी और लू के बीच यह बदलाव लोगों के लिए राहत भरा साबित हुआ।
तेज हवा असर बिजली आपूर्ति पर भी साफ तौर पर देखने को मिला शाम के समय हवा और बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में बिजली सिस्टम फेल हो गया। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से विद्युत विभाग ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सप्लाई अस्थाई रूप से बंद भी कर दी थी। इसके चलते कई इलाकों में अंधेरा छा गया और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई हैं।
इस संबंध में कार्यपालन अभियंता आदित्य कुमार ठाकुर ने बताया कि क्षतिग्रस्त पावर सप्लाई सिस्टम की मरम्मत का कार्य तेजी से किया गया हैं। अधिकांश स्थानों पर मेंटेनेंस कार्य पूरा हो चुका है और शेष शिकायतों का निराकरण किया जा रहा हैं।
अंधड़ के कारण होर्डिंग फटे और बिजली तार टूटे
वहीं तेज हवाओं के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली तारों पर पेड़ गिरने की दुर्घटनाएं भी सामने आई हैं। मौसम में आए इस बदलाव ने जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत दी है वहीं दूसरी ओर बिजली व्यवस्था की चुनौतियों को भी उजागर कर दिया हैं।
अभी मौजूद मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एन पी थॉमस ने बताया कि वर्तमान में द्रोणिका और चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव बना हुआ हैं। इस मजबूत सिस्टम के सक्रिय होने के कारण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की स्थिति बनी हुई हैं। यही कारण है कि जिले में भी मौसम का मिजाज अचानक बदला हैं।


