बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 5 मई। मई की भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली हैं। सोमवार को सुबह से ही शहर सहित अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहें जिससे तपिश से लोगों को बड़ी राहत महसूस हुई। लंबे समय से झुलसा रही गर्मी के बीच या बदलाव आमजन के लिए राहत भरी खबर बनाकर आया हैं। बादलों की मौजूदगी ने राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवा को रोक दिया हैं, जिसके चलते तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई हैं।
सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो पिछले दिनों के मुकाबले चार डिग्री से अधिक कम हैं। मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है, जिससे मई के पहले सप्ताह में लू के थपेड़ों से राहत मिलने की संभावना हैं। विभाग ने जिले के कई हिस्सों में बारिश तेज आंधी और ब्रजपात्र की चेतावनी भी जारी की हैं।
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में जिले के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं। इसके साथ ही गरज चमक और छीटें पढऩे की संभावना हैं। कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती हैं। जिससे अंधड़ की स्थिति बन सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री के आसपास बना रहेगा।
अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जिले का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से करीब पहुंच गया था, जिससे लू के थपेड़ों ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया था। दोपहर के समय सडक़ों पर सन्नाटा परसा रहता था और लोग घरों में कैद रहने को मजबूर थे। हालांकि अब मौसम में आए इस बदलाव ने राहत की उम्मीद जगा दी हैं। बादलों के छाए रहने और बीच-बीच में संभावित बारिश के चलते लू की तीव्रता में कमी आएगी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4 दिनों तक तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। इससे आमजन को भीषण गर्मी से कुछ राहत जरूर मिलेगी हालांकि पूरी तरह से गर्मी से निजात अभी संभव नहीं हैं।
मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एमपी थॉमस के अनुसार जिले में सक्रिय विभिन्न मौसम प्रणालियों के कारण यह परिवर्तन देखने को मिल रहा हैं। उत्तर पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो मौसम में अस्थिरता पैदा कर रहा हैं। वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश क्षेत्र में चक्रवर्ती परीसंरचरण बना हुआ है, जो बादलों के निर्माण और वर्षा की स्थिति को बढ़ावा दे रहा हैं। इसके साथ ही पूर्व पश्चिम और उत्तर दक्षिण दिशा में बनी द्रोणिका ट्रफ का भी प्रभाव जिले के मौसम पर पड़ रहा हैं। इन सभी प्रणालियों के संयुक्त असर से वातावरण में नमी और अस्थिरता बड़ी है, जिससे आंधी तूफान और बारिश के हालात बन रहे हैं।
मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की भी सलाह दी हैं। तेज हवाओं और अंधड़ के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न होने तथा बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई हैं। मौसम विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि जहां एक और तपिज और लू से राहत मिलने के संकेत हैं, वहीं दूसरी ओर आंधी बारिश का खतरा भी बना हुआ हैं। ऐसे में लोगों को राहत के साथ सतर्कता बनाए रखने की आवश्यकता हैं।


