बलौदा बाजार
अवैध शराब बेचते जिलाबदर पकड़ाया
05-May-2026 3:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बलौदाबाजार, 5 मई। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने जिलाबदर आरोपी श्रवण देवार को ग्राम करमदा में अवैध शराब बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी को पहले ही छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत बलौदा बाजार समेत कई सीमावर्ती जिलों से बाहर रहने का आदेश दिया गया था। इसके बावजूद वह चोरी-छिपे जिले में घुसकर अवैध शराब बिक्री कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को मौके से दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 14 और 15 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


