बलौदा बाजार

दानवीर भामाशाह जयंती धूमधाम से मना
04-May-2026 8:28 PM
दानवीर भामाशाह जयंती धूमधाम से मना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 4 मई। साहू समाज लाल बहादुर वार्ड एवं शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक भवन पटपर में विधायक इन्द्र साव के मुख्य आतिथ्य और वरिष्ठ समाजसेवी भंवर सिंह साहू की अध्यक्षता में दानवीर भामाशाह जयंती भारत गौरव दिवस के रुप में हर्षोल्लास से मनाई गई।

श्री साव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दान वीर भामाशाह ने अपनी मातृभूमि की आजादी के लिए अपनी सारी संपत्ति महाराणा प्रताप को दान में दे दी थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी भंवर सिंह साहू ने बताया कि दान वीर भामाशाह ने पचीस लाख रूपये और बीस हजार सोने के सिक्के महाराणा प्रताप को सौंपे थे। नगर साहू समाज की उपाध्यक्ष नीरा देवी साहू ने कहा कि सामाजिक सेवा करने के लिए हमें भी दानवीर भामाशाह की तरह उदार मन से दानी बनना चाहिए।

सभा को वरिष्ठ समाजसेवी शंकर लाल साहू, हिरमत बाई साहू, मुकेश साहू और नगर साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष नारायण साहू ने सम्बोधित किया।

आभार प्रदर्शन चन्द्र प्रकाश साहू पूर्व जनपद पंचायत सदस्य और कार्य क्रम का सफल संचालन अशोक साहू ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी भंवर सिंह साहू का जन्म दिन था। इसलिए मुख्य अतिथि विधायक इन्द्र साव सहित समाज जन ने भंवर सिंह साहू को पुष्प माला पहनाकर उन्हें जन्म दिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में कार्य क्रम के मुख्य संयोजक मनीराम साहू एवं खिलावन सहित तहसील साहू संघ की संयुक्त सचिव यामिनी साहू, नगर साहू समाज के सचिव जीत नारायण साव, नगर साहू समाज के तिलक साहू, प्रमिला साहू नगर साहू समाज के उपाध्यक्ष मन हरण साहू, पूर्व नगर अध्यक्ष तुलसी राम साहू,लिकेश साहू वार्ड उपाध्यक्ष नीरा साहू, उत्तम साहू, चित्रलेखा साहू, तहसील संघ की संगठन सचिव सती साहू, गायत्री साहू, खेमचंद साहू, अनूप साहू संतोष साहू श्रवण साहू प्रेम साहू गिरधारी साहू आनंद साहू, संतोष साहू, फिरतू साहू, शतरूपा साहू, केसरी साहू, निखिलेश साहू,  शकुन साहू, प्यारी साहू, आदि काफी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट