बलौदा बाजार

भाटापारा की दो शिक्षिकाएं सावित्रीबाई फुले अवार्ड से सम्मानित
04-May-2026 2:27 PM
भाटापारा की दो शिक्षिकाएं सावित्रीबाई फुले अवार्ड से सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 4 मई। भाटापारा विकासखंड की दो शिक्षिकाओं को शिक्षा क्षेत्र में कार्य के लिए सावित्रीबाई फुले अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला शिक्षक फेडरेशन द्वारा प्रदान किया गया।

यह कार्यक्रम 29 अप्रैल को वृंदावन हॉल में आयोजित हुआ, जिसमें प्रदेशभर से करीब 250 शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुईं।

प्राथमिक शाला बिजराडीह, भाटापारा में पदस्थ शिक्षिका कविता विजय साहू को नवाचारी शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के विकास में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं अभिलाषा शर्मा को भी नवाचारी शिक्षक सेवा अवार्ड 2026 से सम्मान मिला।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासंघ की अध्यक्ष डॉ. लता मल्लूर और मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का संचालन लोकेश वर्मा ने किया। इस दौरान एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया। आयोजन के दौरान वक्ताओं ने महिला शिक्षिकाओं की भूमिका और शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।


अन्य पोस्ट