बलौदा बाजार

जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, घर-घर पहुंच रहे प्रगणक
02-May-2026 8:50 PM
जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, घर-घर पहुंच रहे प्रगणक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 2 मई। देश की पहली डिजिटल जनगणना का आगाज बलौदाबाजार जिले में शुक्रवार से हो गया है। प्रगणकों की टोली अब घर-घर जाकर मोबाइल ऐप के जरिए प्रत्येक परिवार का विस्तृत ब्यौरा जुटा रही हैं। इस गणना में न केवल आबादी बल्कि लोगों की जीवन शैली और वैवाहिक स्थितियों की सटीक आंकड़े जुटाना के लिए बेहद सख्त और दिलचस्प नियम लागू किए गए हैं।

इस डिजिटल गणना की सबसे बड़ी विशेषता डाटा की सटीकता हैं। प्रशासन ने स्पष्ट गाइडलाइन जारी की है कि यदि पति और पत्नी अलग-अलग शहरों में रहकर कार्य कर रहे हैं जैसे पति बलौदाबाजार में और पत्नी रायपुर में तो विवाहित जोड़ों के कालम में निरंक दर्ज किया जाएगा। यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि एक भी व्यक्ति की दो अलग-अलग जिले में गणना ना हो सकें। वहीं यदि किसी व्यक्ति की एक से अधिक पत्नियां हैं तो प्रत्येक पत्नी को परिवार के भीतर अलग-अलग कपल के रूप में दर्ज किया जाएगा। गणना का मुख्य आधार वास्तविक निवास को बताया गया हैं।

डिजिटल गणना के 33 सवालों के जरिए प्रशासन हर घर की विस्तृत प्रोफाइल तैयार कर रहा हैं। इसमें न केवल मकान की संख्या बल्कि उसके निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री फर्श, दीवार, और छत का प्रकार की जानकारी भी ली जा रही हैं। इसमें पहली बार गैर्जेंट्स और डिजिटल पहुंच को भी प्राथमिकता दी गई हैं। घर में कंप्यूटर लैपटॉप स्मार्टफोन और इंटरनेट की सुविधा है या नहीं इसका अलग कलम बनाया गया हैं। पेयजल, बिजली, शौचालय समिति गैस कनेक्शन के साथ-साथ परिवार के पास साइकिल, बाइक या कार जैसे परिवहन साधनों की जानकारी भी ली जा रही हैं।

आबादी बढक़र 16 लाख तक पहुंचाने का अनुमान

बलौदाबाजार जिले में इस विशाल कार्य को संपन्न करने के लिए प्रशासन ने 1996 प्रगणकों की ड्यूटी लगाई हैं। कार्य की सघन निगरानी के लिए 336 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। जिला जनगणना अधिकारी रजनी छडीमली के अनुसार प्रगणको को डिजिटल एंट्री और तकनीकी बारीकियों का कड़ा प्रशिक्षण दिया गया हैं।

स्व गणना का चरण 30 अप्रैल को समाप्त होने के बाद अब प्रगणक उन लोगों का डाटा भी सत्यापित करेंगे जिन्होंने खुद जानकारी दर्ज की हैं।


अन्य पोस्ट