बलौदा बाजार
अखिल भारतीय साहित्य सम्मेलन में शामिल हुए डॉ. ललित सिंह ठाकुर
01-May-2026 6:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 1 मई। मध्य प्रदेश के रीवा स्थित मानस भवन में रस मंजरी के बैनर तले रामचरितमानस पर आधारित अखिल भारतीय साहित्य सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अरुणा पाठक द्वारा किया गया।
इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ से डॉ. ललित सिंह ठाकुर शामिल हुए। वे ग्राम कड़ार, भाटापारा के निवासी हैं और कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में डॉ. ठाकुर ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि वे राम कथा और भजन प्रस्तुत करने के लिए कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। उन्होंने मंच से राम और रामायण से संबंधित प्रस्तुतियां भी दीं।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया और रामचरितमानस पर आधारित प्रस्तुतियां दीं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


