बलौदा बाजार
भाटापारा, 1 मई। शासकीय प्राथमिक शाला, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, भाटापारा संकुल केंद्र पंचम दीवान में 21 से 30 अप्रैल तक आयोजित समर कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कैंप का संचालन प्रधान पाठक शत्रुहन कुमार डहरिया एवं सहयोगी राजकुमारी साहू एवं प्रमोद वर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए गीत, कहानी, कविता, मनोरंजक खेल, हिंदी-अंग्रेजी भाषाई गतिविधियाँ, गणितीय कौशल संबंधी एक्टिविटी,सामान्य ज्ञान ,ओरिगामी, मिट्टी के खिलौने, ड्राइंग, पेंटिंग, डांसिंग, पेपर एवं लकड़ी के क्राफ्ट , पेड़ की पत्तियों से आकृति निर्माण सजावट तथा तार्किक गेम्स जैसे कई रोचक गतिविधियाँ कराई गईं। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह समर कैंप विद्यालय में लगातार चौथी बार आयोजित हुआ जो कि हमारे पथ प्रदर्शक विकासखंड शिक्षा अधिकारी भास्कर देवांगन, संकुल प्राचार्य शैलेंद्र नामदेव ,बीआर सी दुर्गेश शर्मा, संकुल समन्वयक मुकेश देवांगन ,इन सभी के मार्गदर्शन में तथा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित हुआ।विद्यालय परिवार ने इस सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त किए ।


