बलौदा बाजार
बलौदाबाजार, 28 अप्रैल। महिला आरक्षण से संबंधित विधेयक पर प्रतिक्रिया देते हुए जैन समाज महिला मंडल की अध्यक्ष एवं मिनीमाता कन्या महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की सदस्य नविता जैन ने अपनी राय व्यक्त की है। नविता जैन ने कहा कि उनके अनुसार महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से यह विधेयक महत्वपूर्ण था। उन्होंने लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण से जुड़े प्रस्ताव के पारित नहीं होने पर असहमति जताई और इसे महिलाओं के प्रतिनिधित्व से जुड़ा विषय बताया। महिला आरक्षण बिल अस्वीकृत करना महिलाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि उनके विचार में महिलाओं को अधिक अवसर मिलने से वे विभिन्न मुद्दों को प्रभावी ढंग से रख सकती हैं। साथ ही उन्होंने महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की। नविता जैन ने यह भी कहा कि इस विषय पर विभिन्न राजनीतिक दलों के अलग-अलग मत हैं और इस पर आगे भी चर्चा की आवश्यकता है।


