बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 27 अप्रैल। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पनगांव और लाहौद का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के ओपीडी सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
पीएचसी पनगांव में ग्रामीणों ने बताया कि कभी कभी अस्पताल पूरे दिन बंद रहता है, जिससे लोगों को परेशानी होती है। इस पर कलेक्टर ने आरएचओ से पूछताछ कर जानकारी ली।
आरएचओ ने बताया कि फिल्ड दौरा रहने के कारण कभी -कभी अस्पताल बंद रहता है। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि अस्पताल बंद नहीं रहना चाहिए, कम से कम एक स्टाफ अवश्य उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिदिन ओपीडी क़ी संख्या, हर माह सस्थागत प्रसव, दवाई क़ी उपलब्धता क़ी जानकारी ली।
कलेक्टर शर्मा ने इसके पश्चात पीएचसी लाहौद का निरीक्षण किया। अस्पताल क़ी साफ -सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई। उन्होंने सामान्य शौचालय में पानी क़ी बेहतर व्यवस्था सहित, एंटी वेनम, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं से लगातार संपर्क आदि के निर्देश दिये।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल, एसडीएम प्रकाश कोरी, सीएमएचओ डॉ. राजेश अवस्थी साहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।


