बलौदा बाजार

तीन साल पहले बनी तहसील- जिला पंजीयन भवन में दरारें
27-Apr-2026 3:33 PM
तीन साल पहले बनी तहसील-  जिला पंजीयन भवन में दरारें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 27 अप्रैल। नगर में ब्रिटिश कालीन कई भवन आज भी अपनी निर्माण गुणवत्ता के लिए मशहूर हैं लेकिन हाल ही में दो नए सरकारी भवनों तहसील कार्यालय और जिला पंजीयन कार्यालय की स्थिति जर्जर का विषय बनी हुई हैं। यह दोनों भवन महज तीन साल पहले ही बने थे और अब दोनों में गंभीर दरारें आ चुकी हैं। फ्लोरिंग में टाइल्स उखडऩे जैसी शिकायतों मिल रहीं हैं ।

इन भवनों का उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था, लेकिन इनकी खराब स्थिति विभाग की भ्रष्टाचार की ओर इशारा करती हैं।

तहसील कार्यालय भवन में दरारें

बलौदाबाजार में स्थित नवीन तहसील कार्यालय भवन का उद्घाटन 28 सितंबर 2023 को किया गया था। केवल 3 साल में इस भवन में तहसीलदार कक्ष लिपि कक्ष समेत लगभग सभी कक्षाओं और दीवारों में दरारें आ गई हैं। 58 लाख रुपए की लागत से बने इस भवन का खराब निर्माण न केवल इसके उपयोगकर्ताओं बल्कि इस भवन के ठीक सामने स्थित ब्रिटिश कालीन पुराना तहसील कार्यालय के सुरक्षित खड़े होने से भी तुलना की जा रही हैं।

जिला पंजीयन कार्यालय  भवन मे भी दरारें

15 मई 2023 को जिला पंजीयन कार्यालय भवन का लोकार्पण किया गया था। 86.4 लाख रुपए से बने इस भवन में दर्जनों स्थान पर दरारें आ चुकी हैं। कर्मचारियों के अनुसार निर्माण के 1 साल के भीतर ही दरारें दिखाई देने लगी थी और संबंधित अधिकारियों को मौखिक शिकायत भी की गई थी, लेकिन अब तक कोई मरम्मत कार्य नहीं किया गया हैं। इस कार्यालय में पूरे जिले से सैकड़ों लोग रोजाना आते हैं और भवन की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं।


अन्य पोस्ट