बलौदा बाजार

सरकारी जमीन पर ईंट भठ्ठा ग्रामीणों ने की जांच की मांग
24-Apr-2026 5:30 PM
सरकारी जमीन पर ईंट भठ्ठा ग्रामीणों ने की जांच की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 24 अप्रैल। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पलारी तहसील अंतर्गत ग्राम धमनी में ईंट भ_े के संचालन को लेकर ग्रामीणों ने कई आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि महानदी के किनारे स्थित क्षेत्र में एक चिमनी ईंट भ_ा लंबे समय से संचालित हो रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, भ_ा सरकारी भूमि पर संचालित किया जा रहा है और इसके लिए संबंधित विभागों से अनुमति एवं पंजीयन नहीं लिया गया है। इस संबंध में पर्यावरण और खनिज विभाग की स्वीकृति को लेकर भी प्रश्न उठाए गए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भ_े के संचालन से आसपास के क्षेत्र में पर्यावरण पर प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने मिट्टी की खुदाई और धुएं के उत्सर्जन को लेकर चिंता जताई है, विशेषकर नदी और वन क्षेत्र के निकट होने के कारण।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि ईंटों की ढुलाई में घोड़े और खच्चरों का उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा कुछ लोगों ने नाबालिगों से काम कराए जाने की आशंका भी जताई है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह भी आरोप लगाया है कि भ_े में बाहरी मजदूर कार्यरत हैं, जिनका स्थानीय स्तर पर पंजीयन नहीं किया गया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में संबंधित विभागों की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


अन्य पोस्ट