बलौदा बाजार

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर पूजा-अर्चना
21-Apr-2026 7:38 PM
भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर पूजा-अर्चना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददात

बलौदाबाजार, 21 अप्रैल। वल्र्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद द्वारा भगवान परशुराम के  जन्मोत्सव पर प्रोफेसर कॉलोनी स्थित प्रदेश कार्यालय में संगठन के पदाधिकारियों ने विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना, आरती कर समाज के कल्याण की कामना की।

 कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ओझा, प्रदेश महासचिव डॉ. सुनील कुमार ओझा, संभागीय अध्यक्ष नितिन कुमार झा, युवा अध्यक्ष अविनय दुबे, महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा, महासचिव सुमन मिश्रा,  बिन्दु ओझा, विद्या भट्ट, वीणा मिश्रा, कल्पना मिश्रा, छाया दुबे, रवि शर्मा, उमेश शर्मा, विष्णु ओझा, राकेश पाण्डेय, ऋषभ पाण्डेय एवं पुरोहित महेन्द्र शुक्ला आदि संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 संध्या आजाद चौक में वल्र्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा युवा विंग अध्यक्ष अविनय दुबे के नेतृत्व में सेव-बूंदी का वितरण किया गया, जिसमें पूर्व महापौर प्रमोद दुबे एवं संगठन के पदाधिकारी सहित काफी संख्या में विप्रजनों ने अपनी सेवायें दीं।


अन्य पोस्ट