बलौदा बाजार
बलौदाबाजार, 20 अप्रैल। जिला कांग्रेस कमेटी की प्रथम कार्यकारिणी की बैठक रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में जिले के प्रभारी अशोक राज आहुजा और जिला अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे उपस्थित रहीं। बैठक में प्रभारी अशोक राज आहुजा ने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन गठन के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित रूप से कार्यकारिणी और समीक्षा बैठक आयोजित करने की बात कही। साथ ही राजीव भवन निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। जिला अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को सक्रिय बनाने के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
उन्होंने पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।
बैठक में कृषक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष परमेश्वर यदु, प्रदेश सचिव विमल साहू, अंजनी साहू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के शहर बलौदाबाज़ार अध्यक्ष प्रवीण सेन ग्रामीण अध्यक्ष दीपक साहू कोशा अध्यक्ष हेमचंद केशरवानी खिलेंद वर्मा लकेश साहू छल्ला साहू नीरज बांधे जीतेन्द्र नवरत्न जिला महामंत्री सुनील साहू सत्यनारायण ठाकुर राधिका राय उमा अनंत लक्ष्मी साहू जिला उपाध्याक्ष श्रद्धा मनीष वर्मा लक्ष्मी ध्रुव सेवती दीपचरण कैवर्त रामप्रसाद वर्मा लक्ष्मी पांडेय प्रमिला साहू वैभव केशरवानी ब्लॉक अध्यक्ष सिमगा रिंकू भाटिया अजीत बाजपेयी गजपति यादव प्रकाश ताम्रकर काशी धृतलहरे सम्पत ठाकुर सुखदेव साहू मोहन साहू समीर अग्रवाल सिद्धांत मिश्रा अमर मिश्रा सूर्यकांत वर्मा हृस्ढ्ढ अध्यक्ष हेमंत वर्मा हृस्ढ्ढ उपाध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे मंडल अध्यक्ष गोल्डी मेरिया शैलेंद्र ध्रुव हृस्ढ्ढ उपाध्यक्ष अरुण यादव राहुल राज तिवारी दामन कुमार टिकरिया ईश्वर चंद्रवंशी देवेंद्र वर्मा दीपक वर्मा बुधेश्वर रजक कार्तिक साहू मोती राम साहू रविशंकर बंजारे मंडल अध्यक्ष चंदन साहू नेमू नारायण धृतलहरे सुरेद्र यदु, जिले के समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों सहित अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय पदाधिकारी उपस्थित रहे।


