बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 18 अप्रैल। कर्मचारी राज्य बीमा निगम बलौदाबाजार द्वारा शुक्रवार को अडानी सीमेंट प्लांट रवान में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ईएसआईसी.के द्वारा मिलने वाले लाभ की जानकारी दी गई।
बीमा चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रफुल्ल मिंज एवं कार्यालयीन कर्मचारियों द्वारा हितग्राहियों को मिलने वाले चिकित्सा लाभ,अवकाश लाभ आश्रित जन लाभ रिफर एवं चिकित्सा पुनर्भुगतान बिल संबंधित जानकारी प्रदान की गई। शिविर में ई.एस.आई.सी.बलौदाबाजार केन्द्र के डॉ. प्रफुल्ल चंद मिंज, देवेन्द्र नायक अश्वनी निर्मलकर, नारायण धीवर एवं अडानी सीमेंट प्लांट से शांति रंजन तिर्की, विक्रम जीत सिंह, डॉ. बी अमृत, डॉ. शुभ्रा भट्टाचार्य एवं कंपनी में कार्यरत सुपरवाईजर एवं बीमित व्यक्तियों द्वारा उपस्थित होकर विशेष सहयोग किया गया।
ईएसआईसी बलौदाबाजार केन्द्र के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई की मासिक जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर नियमित रूप से प्रतिमाह अलग-अलग कंपनियों एवं ऐसे संस्थानों में जहां श्रमिकों का ई.एस.आई.सी.में अंशदान किया जा रहा है का आयोजन कर श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।


