बलौदा बाजार

मोहनलाल वर्मा बने राजप्रधान
18-Apr-2026 4:27 PM
मोहनलाल वर्मा बने राजप्रधान

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता

भाटापारा, 18 अप्रैल। छत्तीसगढ़ गहवई कुर्मी क्षत्रिय समाज, रायपुर राज कोसमंदा परिक्षेत्र का चुनाव 15 अप्रैल को आयोजित किया गया।

चुनाव में दो उम्मीदवार मैदान में थे और 18 ग्रामों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें मोहनलाल वर्मा को राजप्रधान निर्वाचित किया गया।

निर्वाचन के बाद समाज के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और समाज को संगठित रखने पर सहमति व्यक्त की।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान सलाहकार उतरा वर्मा, ग्राम प्रधान राजकुमार, भरत वर्मा, ईश्वर वर्मा, कन्हैया, उदय, हेमन्त वर्मा,कलेशर, पीलाराम ,दुखित, हेमचंद, शिवरतन ,लेखराम, मेघनाथ, नत्थानी, देबीदयाल, मनीराम, हरिचंद, सरजू , दिलीप,दिनेश, व्यासनारायण, सहदेव,भागवत मोहित, लखन,यशवंत ,तुलाराम  अशोक, रोहित, नंदकिशोर, कामता, कमलेश ,तेजराम ,विनोद किशोर ,मनोज ,पूरन, एवं बड़ी संख्या में समाजिकजन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट