बलौदा बाजार

जल संसाधन विभाग का दावा अंतिम छोर तक पानी पहुंचेगा
15-Apr-2026 3:33 PM
जल संसाधन विभाग का दावा अंतिम छोर तक पानी पहुंचेगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 15 अप्रैल। ग्रीष्म ऋतु में तालाबों को भरने के लिए गंगरेल जलाशय से पानी छोड़ा गया था, लेकिन बीते दो दिनों से नहर का पानी बंद होने से क्षेत्रवासियों में चिंता बढ़ गई हैं। जल संसाधन विभाग के सूत्रों के अनुसार गंगरेल जलाशय के पास दो लोगों की बड़ी नहर में डूबने से मौत हो गई थी, जिसके बाद नहर गेट को बंद कर दिया गया था। इस वजह से पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई और क्षेत्रवासियों को इस बात की चिंता है कि क्या गेट फिर से खुलेगा और पानी का प्रवाह जारी रहेगा।

गंगरेल जलाशय से पानी की आपूर्ति न होने के कारण जिले के कई तालाबों और तलाशियों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा हैं। यह स्थिति ग्रीष्म ऋतु में निस्तारी संकट को गंभीर बन सकती हैं। स्थानीय नागरिकों को पानी की आपूर्ति की चिंता है क्योंकि कई तालाबों में पानी की भारी कमी हो गई हैं।

प्रशासन की निगरानी में तालाबों को भरने की प्रक्रिया जारी

जिला प्रशासन ने महानदी जलाशय परियोजना के नहर के माध्यम से तालाबों को भरने का कार्य शुरू किया हैं। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों द्वारा तालाबों में पानी भरने की निगरानी की जा रही हैं, लेकिन बीते दो दिनों से नहर का पानी बंद होने के कारण इस प्रकार प्रक्रिया में रुकावट आई हैं।

सूत्रों के अनुसार गंगरेल जलाशय के गेट बंद होने के कारण 214 गांव के 379 तालाबों को भरने का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब तक केवल 21 तालाबों में पानी भरा जा सकता हैं, जबकि 132 तालाबों में काम प्रगति पर हैं। इस स्थिति के कारण जलाशयों और तालाबों तक पानी की आपूर्ति में देरी हो रही हैं। क्षेत्रवासियों को इस संकट से राहत मिलने में समय लग सकत सकता हैं।

पानी अंतिम छोर तक पहुंचेगा

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने इस स्थिति को लेकर आश्वासन दिया हैं। व्ही.के. सिरमौर प्रभारी कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग बलौदाबाजार का कहना है कि गंगरेल जलाशय से दो दिन गेट बंद रहने के बाद में पानी फिर से चालू हो गया है और दो दिनों के भीतर पानी छुईहा जलाशय तक पहुंच जाएगा। इसके बाद नगर के तालाबों को पानी भरने की प्रक्रिया फिर से शुरू की जाएगी और अंतिम छोर तक पानी जरूर पहुंचेगा।

छुईहा जलाशय में पानी की आपूर्ति नहीं पहुंची

छुईहा जलाशय तक पानी नहीं पहुंचने से नगर के तालाबों में पानी भरने की प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही हैं। बलौदा बाजार नगर में ग्रीष्मकाल के दौरान निस्तार के लिए पानी की आपूर्ति सुविधा जलाशय से की जा सकती हैं। यहां से पानी भरने के बाद नगर के प्रमुख तालाब जैसे धोबी तालाब, पिपरा तालाब, देवरहा तालाब और सोलहा तालाब में पानी डाला जाता हैं। जिससे भूजल स्तर भी बनाए रखने में मदद मिलती हैं। लेकिन छुईहा जलाशय तक पानी न पहुंचने से नगर के तालाबों में पानी की आपूर्ति में समस्या उत्पन्न हो गई हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों को पानी की भारी कमी का सामना करना पड़ सकता हैं।


अन्य पोस्ट