बलौदा बाजार

अंबेडकर जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी
14-Apr-2026 6:26 PM
अंबेडकर जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी

बलौदाबाजार, 14 अप्रैल। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर स्थानीय अंबेडकर चौक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के योगदान पर अपने विचार रखते हुए कहा कि उन्होंने समाज में समानता, न्याय और संविधान के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपस्थित लोगों ने उनके विचारों को अपनाने और समाज में समानता तथा भाईचारे को बढ़ावा देने की बात कही। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष खोड़स राम वर्मा, जिला महिला मोर्चा की सुनीता वर्मा, शहर अध्यक्ष राकेश ध्रुव, टेसू लाल धुरंधर, चरण दास, नरेश केशरवाणी, पुरुषोत्तम सोनी, आलोक अग्रवाल, शांति लाल, नीलम सोनी, रितेश श्रीवास्तव, हितेश रात्रे, मदन वर्मा, सरिता मार्के, वेदांत रजक, योगेश वर्मा, मणिकांत मिश्रा, पार्षद अमितेश नेताम, सतीश पटेल, पार्षद कन्हैया सेन, शशि शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट