बलौदा बाजार

कोलियरी-बेमेतरा में गांव चलो, बस्ती चलो अभियान
13-Apr-2026 2:50 PM
कोलियरी-बेमेतरा में गांव  चलो, बस्ती चलो अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 13 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर संचालित ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान के तहत ग्राम पंचायत कोलियरी एवं बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन शामिल हुए। जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा गोलू जायसवाल ने दोनों ग्रामों में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्याओं पर उन्होंने संबंधित विभागों के माध्यम से समाधान करने का आश्वासन दिया। साथ ही कुछ मामलों में तत्काल निराकरण के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना आवश्यक है। कार्यक्रम में  कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत कोलियरी में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ग्रामीण रविशंकर वर्मा सरपंच ग्राम पंचायत कोलियरी, मेम सिंह ध्रुव, ग्राम पंचायत के पंचगण, महिला स्व सहायता समूह की बहने उपस्थित रही, वहीं ग्राम पंचायत बेमेतरा में भारतीय जनता पार्टी के शहर मंडल अध्यक्ष राकेश ध्रुव, सरपंच ग्राम पंचायत बेमेतरा महेंद्र साहू, उप सरपंच अनीता साहू, मेघसिंह ध्रुव ग्राम वरिष्ठ, भारतलाल पैकरा, भुवन पैकरा, संतोष ध्रुव, भाजपा कार्यकर्ता दीपक नेगी, पंच हीरालाल ध्रुव एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट