बलौदा बाजार

एनएसयूआई ने मनाया स्थापना दिवस
10-Apr-2026 7:00 PM
एनएसयूआई ने मनाया स्थापना दिवस

भाटापारा, 10 अप्रैल। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का 56वां स्थापना दिवस जिला अध्यक्ष विवेक यदु के नेतृत्व में भाटापारा के कस्तूरबा गांधी छात्रावास में मनाया गया।

इस अवसर पर छात्राओं को कॉपी, पेन एवं लीची वितरण कर एनएसयूआई ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि संगठन सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि ज़मीनी स्तर पर छात्रों के भविष्य के लिए संघर्ष करता है।

उन्होंने कहा कि जब-जब छात्रों के अधिकारों पर हमला होगा, एनएसयूआई  सडक़ से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। शिक्षा और छात्र हित के मुद्दों पर किसी भी प्रकार की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई आने वाले समय में छात्राओं की समस्याओं, शिक्षा व्यवस्था की खामियों और युवाओं के भविष्य के सवालों को लेकर बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अमित मारकंडे,शहर अध्यक्ष शशांक चौबे,नितेश रात्रे,ईश्वर,जित्तू यदु  बड़ी संख्या में छात्राएं एवं एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट