बलौदा बाजार

पेंशनर्स एसो. की मासिक बैठक 11 को
10-Apr-2026 3:50 PM
पेंशनर्स एसो. की मासिक  बैठक 11 को

भाटापारा, 10 अप्रैल। पेंशनर्स एसोसिएशन की तहसील शाखा की मासिक बैठक इस माह 11 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यह बैठक पूर्व निर्धारित स्थान गायत्री मंदिर के बजाय ग्राम सुरुजपुरा में दोपहर 3 बजे संपन्न होगी। बैठक का स्थान सदस्य खुमान सिंह वर्मा के अस्वस्थ होने के कारण उनके अनुरोध पर बदला गया है। जिन सदस्यों के पास वाहन की सुविधा नहीं है, उनके लिए गायत्री मंदिर से आवागमन की व्यवस्था भी की जाएगी। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी, जिनमें  स्थानीय एवं प्रांतीय समस्याएं,  12 अप्रैल को महासमुंद में प्रस्तावित पेंशनर्स सम्मेलन,  नए सदस्यों का स्वागत,  स्वस्थ जीवनशैली पर विचार शामिल हैं। सामाजिक गतिविधियां भी होंगी शामिल बैठक में बीमार साथियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए सामूहिक प्रार्थना, अप्रैल माह में जन्मे सदस्यों का जन्मोत्सव तथा दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।

बैठक की जानकारी एसोसिएशन के सचिव यू.आर. साहू द्वारा दी गई है।


अन्य पोस्ट