बलौदा बाजार

बलौदाबाजार जैन महिला मंडल की नविता बनीं अध्यक्ष
08-Apr-2026 4:51 PM
बलौदाबाजार जैन महिला मंडल की नविता बनीं अध्यक्ष

बलौदाबाजार, 8 अप्रैल। स्थानीय जैन समाज महिला मंडल की बैठक आयोजित कर अध्यक्ष पद पर नविता जैन की नियुक्ति की गई। जिससे जैन समाज की महिलाओं में हर्ष का माहौल है व इस नियुक्ति पर सभी ने बधाइयां दी। नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।  नविता जैन मिनीमाता कन्या महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति की सदस्य भी हैं। समाज के बधाई संदेश में- ‘हर दिल की आवाज़ बनकर उभरें है आप, नेतृत्व की मिसाल बनकर निखरे है आप, अध्यक्ष नविता जैन को दिल से बधाई आपसे ही जुड़ी है जैन महिला मंडल समाज और सबकी भलाई’ लिखकर शुभकामनाएं दी गई। इसके साथ ही नविता जितेंद्र जैन को समाज के वरिष्ठ पदमचंद जैन, दिलीप जैन, नितिन जैन, मितेंद्र जैन, निखिल जैन, एवं जैन समाज महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष सुमन जैन, पूर्व कोषाध्यक्ष ज्योति जैन, पूर्व सचिव डिंपल जैन, पूर्व उपाध्यक्ष शोभा जैन, सहित समाज की वरिष्ठ मार्गदर्शक  बीना जैन, आरती जैन, मीना जैन, नेहा जैन, दीप्ति जैन, मनोरमा जैन, श्वेता जैन, संगीता जैन, सीमा जैन, सारिका जैन, नीलू जैन, रचना जैन, सहित समाज के पुरुष वर्ग व महिलाओं सहित वरिष्ठ सदस्यों ने बधाइयां दी है।


अन्य पोस्ट